नमस्ते दोस्तों, कैसे हो आप? आज हम चर्चा करेंगे, लिंग की साफ सफाई करना इस विषय के बारे में। दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते हैं; लिंग पुरुषों के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील हिस्सा होता है। लिंग के आसपास मौजूद स्किन भी सबसे संवेदनशील त्वचा में गिनी जाती है। पुरुषों को अपने लिंग की उचित रूप से साफ सफाई रखना बहुत ही आवश्यक माना जाता है।
पुरुषों का लिंग उनके यौन स्वास्थ्य को दर्शाता है और लिंग का स्वास्थ्य ही उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर किसी कारणवश आप लिंग की साफ-सफाई ठीक तरीके से नहीं करते हैं; तो आपको लिंग के क्षेत्र में तरह-तरह के इंफेक्शन होने की संभावना बनी रहती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपनी सेहत का ख्याल रखने को वक्त ही नहीं मिल पाता है।
ऐसे में, हम रोजाना तौर पर हड़बड़ी में नहा लेते हैं और अपने जननांगों के क्षेत्रों के स्वास्थ्य के बारे में और उनकी साफ सफाई के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचते हैं। हालांकि, हमारे शरीर के हर अंग के स्वास्थ्य के अनुसार ही लैंगिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी होता है।
हमारी जननांगों का हिस्सा हमेशा कपड़ों से ढका होता है। इसीलिए, उस हिस्से में प्राकृतिक वेंटीलेशन बहुत कम मात्रा में होता है; जिसकी वजह से वह पसीना आने की संभावना सबसे अधिक होती है। पसीना आने की वजह से लिंग के हिस्से में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं।
अगर आप रोजाना तौर पर लिंग की साफ सफाई करते हैं; तो आपको लिंग की त्वचा में लिंग के क्षेत्र में इन्फेक्शन होने की संभावना बहुत कम होती है। वहीं दूसरी ओर, अगर आप नियमित रूप से लिंग की साफ सफाई नहीं कर पाते हैं; तो आपको लिंग के हिस्से में खुजली, जलन, झनझनाहट, चुभन तथा अन्य तरह के इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है।
लिंग की साफ सफाई करने के लिए आपको सिर्फ हल्के गुनगुने पानी की जरूरत पड़ती है और वही पर्याप्त होता है। इसी के साथ, मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के इंटिमेट हाइजीन वॉश का इस्तेमाल आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार लिंग को साफ करने के लिए कर सकते हैं।
तो आइए दोस्तों, आज जानेंगे; लिंग की साफ सफाई के बारे में पूरी जानकारी।
लिंग की साफ सफाई रखना क्यों जरूरी होता है ? Penis Ki Cleaning

दोस्तों, हमारा लैंगिक स्वास्थ्य हमारे पूरे ही शारीरिक स्वास्थ्य को दर्शाता है। पुरुषों का लिंग पुरुषों के प्रजनन अंगों का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है; जो उनकी प्रजनन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, पुरुषों के लिंग के त्वचा और लिंग का हिस्सा सबसे नाजुक, महत्वपूर्ण और संवेदनशील होता है।
ऐसे में, अगर आप लिंग की ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं रख पाते हैं; तो आपको लिंग के हिस्से में तरह-तरह के इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। अगर पुरुषों के लैंगिक स्वास्थ्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो जाती है; तो उनके सेक्स लाइफ पर भी उसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
सेक्स के दौरान लिंग का अपना ही एक महत्वपूर्ण रोल होता है। ऐसे में, अगर लिंग ही स्वस्थ ना हो और उसके साफ-सफाई ना की जाए; तो उसमें इंफेक्शन पैदा होकर पुरुषों के सेक्स लाइफ में भी रुकावट पैदा हो जाती है। एक अच्छे यौन स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए पुरुषों को अपने लिंग की ठीक तरीके से साफ सफाई रखना बहुत ही आवश्यक माना जाता है।
अगर पुरुष लिंग के उचित रूप से साफ सफाई करने में असमर्थ होते हैं; तो उनको लिंग में खुजली, जलन, झनझनाहट, बदबू, दानों की समस्या जैसी अनगिनत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन सभी समस्याओं की वजह से पुरुषों का लैंगिक स्वास्थ्य बुरी तरीके से प्रभावित होता है।
इन सभी समस्याओं से सुरक्षित रहने के लिए पुरुषों को अपने लिंग की रोजाना तौर पर साफ सफाई करना आवश्यक माना जाता है। जब पुरुष पेशाब करने जाते हैं; तब उसके बाद भी पुरुषों को अपने लिंग की उचित रूप से सफाई करना आवश्यक माना जाता है। क्योंकि, जब पुरुष पेशाब करते हैं; तो पेशाब के साथ साथ कुछ बैक्टीरिया भी उसके साथ निकल जाते हैं।
अगर आप लिंग की ठीक तरीके से साफ सफाई नहीं करते हैं; तो आपके लिंग में यह बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। इसी के साथ, शारीरिक संबंध बनाने के बाद जब पुरुषों के लिंग में से वीर्य स्खलित होता है; तब भी उनको अपने लिंग की सादे पानी की मदद से सफाई करना आवश्यक होता है।
साथ ही, अगर पुरुष सेक्स के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करते हैं; तब भी उनको सेक्स करने के बाद लिंग को ठीक तरीके से साफ करना जरूरी माना जाता है। क्योंकि, कंडोम में विशेष प्रकार का लुब्रिकेंट इस्तेमाल किया जाता है; इसी कारणवश ऊसका इस्तेमाल करने के बाद पुरुषों को अपना लिंग साफ करना जरूरी माना जाता है।
औरत को साफ सुथरा लिंग ही क्यों पसंद होता है ? Aurat Ko Clean Penis Kyo Pasand ?
दोस्तों, हो सकता है; आपका शरीर, आपकी बॉडी और आपका पूरा ही लुक दिखने में बहुत ही आकर्षक हो! लेकिन, अगर आपका यौन स्वास्थ्य खराब है; तब एक महिला आपके साथ संबंध बनाने में कभी भी राजी नहीं होगी। आजकल की महिलाएं बहुत ही स्मार्ट हो गई हैं; जिनमे पुरुषों के शारीरिक और लैंगिक स्वास्थ्य के बारे में अधिक जागरूकता उत्पन्न हो गई है।
दोस्तों सेक्स एक बहुत ही नैचुरल और स्वाभाविक क्रिया है; जो हर किसी के द्वारा कई बार दोहराई जाती है। अपने जीवन साथी के साथ या लव पार्टनर के साथ सेक्स करते हुए महिलाओं के कई अरमान होते हैं; जो वह बोलकर बयां नहीं कर पाती हैं और बोलने में हमेशा शर्मिंदगी का अनुभव करती हैं। ऐसे में, अपने सेहत के साथ-साथ पुरुषों को अपने लैंगिक स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए भी हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए।
अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ बिना किसी इंफेक्शन के डर के शारीरिक संबंध बनाने के लिए पुरुषों को हमेशा अपने लिंग को साफ सुथरा रखना आवश्यक माना जाता है। दोस्तों, अगर पुरुष अपने लिंग की उचित रूप से साफ सफाई नहीं कर पाते हैं; सेक्स के दौरान महिलाओं के योनि के हिस्से में भी गंदे लिंग की वजह से इंफेक्शन पैदा होने की आशंका बनी रहती है।
लेकिन, अगर पुरुष नियमित रूप से लिंग की साफ-सफाई रखते हैं; तो सेक्स करते हुए भी महिलाओं को उनकी वजह से किसी भी इंफेक्शन की समस्या नहीं होती है। लिंग की उचित रूप से साफ सफाई रखने के तहत पुरुष खुद के साथ-साथ; अपने महिला साथी के यौन स्वास्थ्य को भी बरकरार रखने में सफल हो पाते हैं। इसी के साथ, महिलाओं को साफ सुथरा लिंग अधिक पसंद होता है; क्योंकि वह बिना किसी इंफेक्शन के डर के अपने पुरुष साथी के साथ सेक्स का मजा उठा सके।
लिंग की साफ-सफाई ना करने के नुकसान : Ling Ki Saf Safai Na Karne Ke Nuksan

दोस्तों, अगर पुरुष लिंग की नियमित रूप से साफ सफाई नहीं रख पाते हैं; तो निम्नलिखित स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं या शारीरिक रूप से नुकसान होने की संभावना अधिक हो जाती है।
- अगर कोई पुरुष रोजाना तौर पर लिंग की सफाई नहीं करते हैं और गंदे लिंग से ही सेक्स करते हैं; तो उन्हें तो इंफेक्शन होता ही है। लेकिन, उनके साथ साथ उनकी महिला साथी को भी विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती हैं।
- रोजाना तौर पर लिंग की साफ-सफाई ना करने की वजह से पुरुषों के लिंग में पसीना जमा हो जाता है; जिसके तहत वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इन्फेक्शन का कारण बनते हैं। अगर सही रूप से इस इन्फेक्शन को वक्त रहते सही नहीं किया गया; तो आगे जाकर यह इंफेक्शन बढ़ कर गंभीर रूप धारण कर सकता है।
- अगर पुरुष ठीक तरीके से लिंग को साफ नहीं कर पाते हैं; तो त्वचा में जलन, खुजली, पेशाब करते वक्त दर्द का अनुभव, लिंग में से बदबू की समस्या, लिंग में झनझनाहट और चुभन जैसी समस्याएं उभर कर आती है।
- लिंग को ठीक तरीके से साफ ना करने की वजह से पुरुषों को यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन तथा लैंगिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो जाती है।
- पेशाब करने के बाद अगर पुरुष अपने लिंग को सादे पानी की मदद से भी साफ नहीं कर पाते हैं; तो उनके लिंग में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और इसी वजह से लिंग के निचली त्वचा में स्मैग्मा जमा हो जाता है; जिसकी वजह से इन्फेक्शन की संभावनाएं सबसे अधिक उभरकर सामने आती हैं।
- शारीरिक संबंध और हस्तमैथुन की क्रिया करने के बाद अगर पुरुष लिंग के हिस्से को साफ नहीं कर पाते हैं; तो इसकी वजह से उनके लिंग में से बदबू आने की समस्या हो जाती है और उनका लैंगिक स्वास्थ्य खराब हो जाता है।
लिंग को कैसे क्लीन करना चाहिए ? Ling Ko Kaise Clean Kare ?
दोस्तों, हमारी प्रकृति ने हमारा मानव जाति का निर्माण बहुत ही सोच समझकर किया है। हमारे जननांगों को साफ करने के लिए हमें किसी भी बाहरी साबुन या इंटिमेट हाइजीन वॉश की जरूरत नहीं पड़ती है। हमारे योनि या लिंग का हिस्सा सिर्फ गुनगुने पानी की मदद से साफ करने से ही क्लीन हो जाता है। तो आइए जानते हैं; लिंग को क्लीन करने के लिए सही तरीके के बारे में पूरी जानकारी।
- सबसे पहले, इस बात को ध्यान में रखें; कि आपके लिंग को साफ करने के लिए आपको किसी भी इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से या विशेषज्ञ से उचित सलाह लेना आवश्यक होता है।
- रोजाना नहाते समय हल्के गुनगुने पानी की मदद से आप अपने लिंग की साफ सफाई कर सकते हैं।
- रोजाना नहाते समय अपने लिंग के फोर स्किन को पीछे करें और लिंग के ऊपरी हिस्से को हल्के हाथों से पानी की मदद से साफ करने की कोशिश करें। बाद में, पूरे ही लिंग के ऊपर हल्का गुनगुना पानी डालते हुए हल्के हाथों से लिंग को साफ करने की कोशिश करें। यह प्रक्रिया आपको बहुत ही धीरे-धीरे और नाजुक तरीके से करनी है।
- अगर किसी कारणवश आपको लग रहा है; कि सिर्फ हल्का गुनगुना पानी आपके लिंग को साफ करने के लिए पर्याप्त नहीं है; तो आप किसी विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट या किसी शो में साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आजकल मार्केट में इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट्स की भरमार आई हुई है और हर कोई इन प्रोडक्ट्स को अपनाने के बारे में जरूर सोचता है। लेकिन, इनमें से कई प्रोडक्ट केमिकल युक्त होते हैं; जिनमें विभिन्न प्रकार के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है और वह केमिकल्स आपके लैंगिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।
- इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किए गए केमिकल्स की वजह से आपके लिंग की त्वचा और लैंगिक स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है; जिसके चलते आपको इंफेक्शन होने की संभावना बनी रहती है।
- जैसा कि हम सभी जानते हैं; पुरुषों के लिंग का हिस्सा और लिंग के हिस्से की त्वचा सबसे संवेदनशील होती है। ऐसे में, बेहतर है; कि इस संवेदनशील हिस्से में किसी भी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से उचित सलाह ली जाए और सिर्फ हल्के गुनगुने पानी की मदद से ही लिंग की साफ सफाई की जाए।
लिंग को साफ करने के लिए क्या इस्तेमाल करें ? Penis Ko Clean Karne Ke Liye :
दोस्तों, आजकल ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी आप बहुत ही स्मार्ट हो गई है। यह सारी ही कंपनियां ग्राहकों के साइकोलॉजी के अनुसार टीवी पर ऐड चलाती हैं; जिनको देखकर हम सभी ही उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं और बताए गए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बारे में सोचने लगते हैं। बस यही तरीका अपनाकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स कंपनी अपना धंधा चला रही है।
लेकिन, ग्राहकों को भी हमेशा स्मार्ट तरीके से सोचते हुए ही किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स का चयन करना चाहिए। हमारे लैंगिक स्वास्थ्य के बारे में हम सभी में एक उचित प्रकार की जानकारी प्राप्त होना और उसके बारे में सजग होना बहुत ही आवश्यक हो गया है। पिछले कुछ सालों से इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट्स की भरमार आई हुई है; जिनके हमेशा टीवी पर ऐड चलते ही रहते हैं और हम इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं।
अपने लैंगिक स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए हम इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बारे में सोचते हैं और इस्तेमाल कर भी लेते है। लेकिन, अपने लैंगिक स्वास्थ्य के बारे में सोचते हुए हम जिस उद्देश से इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं; कभी-कभी बिल्कुल उनके विपरीत परिणाम हमें देखने को मिलते हैं।
हमारे जननांगों के हिस्से के लिए किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले हमें उन प्रोडक्ट्स के पैकेट्स के ऊपर दिए गए जानकारी, इंग्रेडिएंट्स, एक्सपायरी डेट और इस्तेमाल करने के दिशा निर्देशों के बारे में अवश्य पढ़ना चाहिए।
आजकल मार्केट में इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट की बहुत बड़ी रेंज उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करने से पहले हमें एक बार हमारे फैमिली डॉक्टर या किसी चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही इनका इस्तेमाल करना चाहिए।
अगर आपको लग रहा है; कि सिर्फ हल्का गुनगुना गर्म पानी आपके लिंग को साफ करने के लिए पर्याप्त नहीं है; तो आप किसी भी डॉक्टर की सलाह के अनुसार सॉफ्ट और सौम्य साबुन या इंटिमेट हाइजीन वॉश प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिंग को तंदुरुस्त रखने के लिए रोज उस पर क्या लगाएं ? Ling Ko Tandurust Rakhne ke Liye Us Par Kya Lagaye ?
दोस्तों, आजकल कई कारणों की वजह से पुरुषों का लैंगिक स्वास्थ्य और उनकी प्रजनन क्षमता काफी बूरी तरीके से प्रभावित हो रही है; जिसके चलते पुरुषों को प्रजनन क्षमता में कमजोरी का अनुभव हो रहा है। यौन कमजोरी की वजह से पुरुषों की सेक्स लाइफ और उनका वैवाहिक जीवन इन दोनों में ही तालमेल बैठाना पुरुषों के लिए कठिन हो रहा है।
पुरुषों को अपने लैंगिक स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए लिंग की रोजाना तौर पर साफ सफाई करना तो बहुत जरूरी होता ही है। परंतु, अपने लैंगिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए पुरुषों को अपने जीवन शैली में और आहार की पद्धति में कुछ उचित बदलाव करना भी आवश्यक माना जाता है; ताकि वह प्राकृतिक रूप से अपने लिंग को अंदरूनी मजबूती दिला सके
अपने लिंग को मजबूत बनाने के लिए तथा उसे तंदुरुस्त रखने के लिए पुरुष रोजाना तौर पर लिंग की हल्के हाथों से मालिश कर सकते हैं। मालिश करने के लिए पुरुष जैतून का तेल, तिल का तेल, सरसों का तेल, नारियल का तेल या बादाम का तेल जैसे प्राकृतिक ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रोजाना रात को सोने से पहले इन तेलों में से किसी भी एक तेल का इस्तेमाल करते हुए अगर पुरुष लिंग की हल्के हाथों से लगभग ५ से १० मिनट तक मालिश करते हैं; तो उनके लिंग के हिस्से में रक्त प्रवाह बढ़ता है, लिंग की मांसपेशियों का अंदरुनी रूप से मजबूती मिलती हैं, लिंग तंदुरुस्त होता है और लैंगिक स्वास्थ्य बरकरार रहने में मदद मिल पाती हैं।
लिंग पर उपर्युक्त बताए गए ऑयल की मदद से की गई मालिश ना सिर्फ आपके लिंग को अंदरूनी रूप से तंदुरुस्त और ताकतवर बनाती है; बल्कि आपके लिंग की त्वचा को उचित नमी और पोषण प्रदान करती हैं।
साथ ही, उपर्युक्त दिए गए ऑइल में विविध प्रकार के पोषक तत्व के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल, एंटीमाइक्रोबॉयल, एंटीसेप्टिक जैसे औषधीय तत्व भी पाए जाते हैं; जो लिंग के हिस्से की त्वचा और लिंग के आसपास के क्षेत्र को किसी भी प्रकार के स्किन इन्फेक्शन से सुरक्षित रखते हैं।
तो दोस्तों, आज के लिए बस इतना ही। उम्मीद है, आपको आज का यह ब्लॉग अच्छा लगा हो। धन्यवाद।